उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर लगातार जारी है। गिरते तापमान और ठिठुरन को देखते हुए शिक्षा विभाग ने कक्षा 5वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां 19 जनवरी तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है।
मौसम विभाग ने देहरादून सहित चार मैदानी जिलों के लिए घने कोहरे का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिससे यातायात और सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, राहत की खबर यह है कि 16 से 18 जनवरी के बीच उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे शुष्क ठंड से निजात मिल सकती है।