पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा की सफाई और माल्यार्पण

हरिद्वार: कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल तिराहे पर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा और उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई की तथा पुष्पमाला अर्पित कर समाजसेवा का संकल्प लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं की विशेष देखभाल होनी चाहिए और उन्होंने नगर निगम से इस दिशा में नियमित कार्रवाई की मांग की।

बीएचईएल में गुलदार की दहशत

हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे भेल (BHEL) क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से दहशत फैल गई है। बीती रात सेक्टर-4 स्थित डिस्पेंसरी परिसर में एक गुलदार के विचरण करने की फुटेज सीसीटीवी में कैद हुई है। कर्मचारियों में भय व्याप्त है, और स्थानीय नेताओं ने वन विभाग से गुलदार को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

दो युवकों ने की आत्महत्या

हरिद्वार: दीपावली से ठीक पहले शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में साजिद (41) ने पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी के चलते यह कदम उठाया, जबकि ज्वालापुर में आशु (19) की आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *