देहरादून:  उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक (DG) बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर उनकी और उनके विभाग की छवि धूमिल करने के प्रयास के खिलाफ देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय सिंह को आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।

​डीजी तिवारी ने अपनी शिकायत में स्पष्ट किया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फ़ेक (नकली) ID बनाकर उनके और सूचना विभाग के बारे में झूठी और भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा है कि इस तरह के दुष्प्रचार से उनकी व्यक्तिगत और विभाग की साख को गंभीर नुकसान पहुंचाने की साज़िश रची जा रही है।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। एसएसपी सिंह के अनुसार शिकायत के साथ कई स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए गए हैं। इन स्क्रीनशॉट्स से यह साफ तौर पर जाहिर होता है कि यह पूरा कार्य एक सुनियोजित साजिश के तहत किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *