हरिद्वार:   गौवर्धन पूजा के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने भगत सिंह चौक स्थित वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम गौशाला में गौ माता का पूजन कर राज्य की खुशहाली की कामना की।डा.विशाल गर्ग ने कहा कि गौ माता पृथ्वी पर 33करोड़ देवी- देवताओं का प्रतिरूप हैं।उनकी पूजा से परिवारों में सुख-समृद्धि का वास होता है।गौ संरक्षण और संवर्धन में सभी से सहभागिता की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि गाय का दूध स्वास्थ्यवर्धक है और यह मनुष्य की बौद्धिक क्षमताओं के विकास में सहायक है। गौवंश संरक्षण के लिए अधिक से अधिक गौशालाओं का निर्माण आवश्यक है।उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की कि गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और गाय के संरक्षण -संवर्धन के लिए व्यापक कदम उठाए जाएं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *