उत्तरकाशी, उत्तराखंड: उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड में एक हृदय विदारक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस दुर्घटना में चिन्यालीसौड़ के दिचली जोगथ गांव निवासी और नेटवाड इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नवीन रमोला की दर्दनाक मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, नवीन रमोला अपनी ऑल्टो कार (UK07HA2270) से यात्रा कर रहे थे। ड्राइविंग के दौरान उन्होंने गलती से अपना सिर कार से बाहर निकाला। तभी सामने से आ रहे एक यूटिलिटी वाहन से उनके सिर की टक्कर हो गई, जिससे उनका सिर कट गया। यह दुखद हादसा तब हुआ जब वे एक अन्य वाहन को साइड दे रहे थे। हादसे के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *