हरिद्वार: माता-पिता की मृत्यु के बाद अपने फूफा के घर रह रही एक नाबालिग लड़की को उसके फूफा ने ही हवस का शिकार बनाया। हरिद्वार के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के मामा ने 21 अगस्त को थाने में आरोपी नीटू (पुत्र सुरेंद्र, निवासी इमलीखेड़ा) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, नीटू पिछले 5-6 महीनों से अपनी नाबालिग भतीजी के साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था और धमकी भी दे रहा था कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड की मदद से जांच की और मुखबिर की सूचना पर आरोपी नीटू को हज हाउस, पिरान कलियर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।