रामलीला का शुभारंभ 15 सितंबर को, इस बार होंगे खास आकर्षण

हरिद्वार। श्री रामलीला कमेटी हरिद्वार की एक बैठक में इस वर्ष होने वाली रामलीला को लेकर चर्चा हुई। कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा और मंत्री रविकांत अग्रवाल ने बताया कि यह 102वां वार्षिक आयोजन है, जिसका शुभारंभ 15 सितंबर को ध्वजारोहण जुलूस के साथ किया जाएगा। इस वर्ष की रामलीला में श्री राम बारात और दशहरा मेला खास आकर्षण होंगे। कमेटी के सदस्यों का कहना है कि उनका लक्ष्य नई पीढ़ी को भगवान श्री राम के चरित्र को समझना और अपने जीवन में उतारना है।

कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, यशपाल आर्य से अभद्रता का आरोप

हरिद्वार। शिवालिक नगर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल ने कहा कि यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दबाने की कोशिश है और सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने जिला पंचायत चुनाव में धांधली और धनबल के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया।

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने भगवान परशुराम के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एसएसपी को शिकायत देते हुए कहा कि टिहरी गढ़वाल के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर भगवान परशुराम के बारे में अभद्र और अपमानजनक बातें लिखी हैं, जिससे पूरे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो अखाड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *