हरिद्वार: विभिन्न मांगो को लेकर गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में कर्मचारियों द्वारा जारी अनिश्चितकालीन धरना/असहयोग आन्दोलन लगातार 45वें दिन भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज व महामंत्री नरेन्द्र मलिक ने कहा कि सच्चाई का मार्ग संघर्षपूर्ण व लम्बा हो सकता है,परन्तु अन्त में जीत सच्चाई की ही होती है। हम सभी कर्मचारी समविश्वविद्यालय को बचाने व भारत सरकार के द्वारा बनाए गए नियम जो अन्य विश्वविद्यालयों में लागू है उन्हें गुरुकुल कांगड़ी में लागू कराने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।इतिहास गवाह है कि जीत हमेशा सच्चाई की हुई है। हम इस लड़ाई में अपनी पूरजोर ताकत के साथ संघर्ष कर रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ प्रायोजित संस्थाओं द्वारा षडयंत्र के तहत समविश्वविद्यालय के प्रशासनिक पदों पर बैठाए गए लोगों द्वारा आंदोलनरत कर्मचारियों को प्रलोभन देने व धमकाने के प्रयास लगातार किए जा रहे है। इनसे कर्मचारी ड़रने वाले नहीं है।उन्होंने कहा कि समविश्वविद्यालय हित में यूनियन द्वारा इस अधिकारियों द्वारा किए जा रहे अनाधिकृत कार्यों के विरोध में असहयोग आंदोलन किया हुआ है। यदि कर्मचारियों के बीच इस प्रकार के प्रयास जारी रखे गए तो यूनियन सख्त रवैया अपनाने के लिए मजबूर होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी इस तथाकथित प्रशासन की होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *