हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 30 खतरनाक नशीले इंजेक्शन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
ये गिरफ्तारी रेगुलेटर पुल के पास गर्दामाता मंदिर तिराहे से हुई, जहाँ आरोपी नशे के इंजेक्शन बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने गुप्त सूचना पर जाल बिछाकर दोनों को रंगेहाथ पकड़ा। आरोपियों की पहचान जाहिद और शाहिद, दोनों निवासी ग्राम एकड़ खुर्द, थाना पथरी के रूप में हुई है।
दोनों के पास से 15-15 ‘लीजेसिक बुप्रेनॉर्फिन आईपी 2एमएल’ (Leegesic Buprenorphine Ip 2ml Injection) इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने साफ किया है कि हरिद्वार को नशा मुक्त करने के लिए “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी। इस गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे इन तस्करों के लिए सख्त सजा की मांग कर रहे हैं, क्योंकि यह जहर नई पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है।