हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने उत्तरी हरिद्वार में सड़कों और कॉलोनियों में हुए जलभराव के लिए सीवर लाइन बिछाने वाली एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने जिलाधिकारी से एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और अनुभवहीनता के लिए कार्रवाई की मांग की है। सेठी ने कहा कि एजेंसी ने जगह-जगह सड़कें खोदकर छोड़ दी हैं, जिससे बारिश के बाद सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी साइट पर नहीं आते, और बिना कंक्रीट व बजरी के पाइप मिट्टी से दबा दिए गए हैं, जिससे सड़कें धंस रही हैं और गड्ढों में पानी भर रहा है। इस कारण लोग घायल हो रहे हैं और बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
क्षेत्र के निवासियों, जिनमें लालजी यादव, दीपक उप्रेती, देव माहेश्वरी, सुशील शर्मा, हरीश साहनी, शलभ गुप्ता, हरीश अरोड़ा, गौरव कुमार, राजेश पांडे, महेश कालोनी, राजू जोशी, रमन सिंह, दीपक मित्तल, डॉ. स्मिथ ऐरन, राजेश भाटिया, मंगल शर्मा, हरिओम तनेजा, निशा सिंह, अरुण बंसल शामिल हैं, ने भी इस मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *