रुड़की के एक बैंकट हॉल में शादी समारोह के दौरान दो गुटों में हुई झड़प के बाद गोली चलने से 25 वर्षीय मोहम्मद फैज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
दरअसल, रुड़की के पाडली गुर्जर गांव निवासी एक व्यक्ति की दो बेटियों की शादी थी, जिसमें मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से बारातें आई थीं। इसी दौरान सहारनपुर से आए कुछ युवकों का स्थानीय युवकों से विवाद हो गया। बताया गया है कि एक महीने पहले फैज और सहारनपुर के कोटा माही गांव के युवकों के बीच किसी बात पर मारपीट हुई थी।
बीते दिन, जैसे ही कोटा माही गांव के युवक बैंकट हॉल से बाहर निकले, फैज और उसके साथी भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान सहारनपुर के एक युवक ने गोली चला दी, जो फैज के बाजू में लगी। गोली चलने से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर जाम लग गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और घायल फैज को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *