कांवड़ मेला 2025 का सकुशल समापन: एसएसपी हरिद्वार ने किया सम्मानित

हरिद्वार। कांवड़ मेला 2025 के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बबत सभागार में सभी सुपर जोनल और जोनल प्रभारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में मेले की व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया गया और भविष्य के लिए सुधार के क्षेत्रों पर चर्चा हुई। एसएसपी ने मेले को निर्विघ्न संपन्न कराने में टीम भावना और सामूहिक प्रयास की सराहना की। उन्होंने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए बधाई दी और कांवड़ मेला 2025 का मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

खोई हुई बुजुर्ग महिला को श्यामपुर पुलिस ने परिजनों से मिलाया

हरिद्वार: 22 जुलाई को श्यामपुर पुलिस को लखनऊ से एक सूचना मिली कि श्रीमती लक्ष्मी देवी (70), जो कांवड़ियों की भीड़ में चंडीघाट क्षेत्र में खो गई हैं और भूखी-प्यासी भटक रही हैं। थानाध्यक्ष श्यामपुर ने तत्काल तलाश अभियान चलाया। उपनिरीक्षक अंजना चौहान के नेतृत्व में चंडीघाट बैरियर पर तैनात ड्यूटी कर्मियों और विशेष पुलिस अधिकारियों ने अथक प्रयासों और सर्विलांस की मदद से बुजुर्ग महिला को चंडीघाट पुल के नीचे लाचार अवस्था में पाया। महिला को चौकी चंडीघाट लाया गया और उनके बेटे चंद्र सिंह वर्मा को सूचना दी गई। पुलिस ने लक्ष्मी देवी को उनके बेटे के सकुशल सुपुर्द कर मानवता की मिसाल पेश की।

जापानी आध्यात्मिक गुरु बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

हरिद्वार। जापान से आध्यात्मिक भ्रमण पर आए प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु बालाकुंभ गुरु मुनि (ताकायुकि) ने बुधवार को श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्रीमनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने बालाकुंभ गुरु मुनि और उनके शिष्यों को मनसा देवी की पवित्र चुनरी भेंट की। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने घोषणा की कि जल्द ही बालाकुंभ गुरु मुनि को पंचायती अखाड़ा निरंजनी का महामंडलेश्वर पद प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बालाकुंभ गुरु मुनि को सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला “धर्मदूत” बताया। बालाकुंभ गुरु मुनि ने बताया कि वे अब तक 100 बार भारत आ चुके हैं और जापान में प्रतिदिन यज्ञ करते हैं, साथ ही उन्होंने जापान में एक शिव मंदिर भी बनाया है और उत्तराखंड में भी एक शिव मंदिर बनाने की योजना है। उनका उद्देश्य दुनिया भर में सनातन धर्म की दिव्यता और वैज्ञानिकता को पहुंचाना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *