लखनऊ, 8 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में किए गए व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। इन तबादलों के बाद अधिकतर अधिकारियों ने अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभाल लिया, लेकिन बिजनौर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व (एडीएम एफआर) अरविंद कुमार सिंह ने ट्रांसफर आदेश जारी होने के एक महीने बाद भी अपनी कुर्सी नहीं छोड़ी थी। देवरिया में नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण न करने के कारण नियुक्ति विभाग ने मंगलवार को उन्हें निलंबित कर दिया।
2012 बैच के पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार सिंह बिजनौर जिले में पिछले तीन साल से एडीएम एफआर के पद पर कार्यरत थे। बीते 30 मई को शासन ने कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे, जिसमें अरविंद कुमार सिंह का नाम भी शामिल था। उन्हें बिजनौर से देवरिया जाकर कार्यभार संभालना था।
30 मई को हुए ट्रांसफर के बाद एक महीने से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद अरविंद कुमार सिंह बिजनौर में ही बने रहे और उन्होंने अपनी पुरानी कुर्सी नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद नियुक्ति विभाग ने आदेश की अवहेलना के आरोप में आज उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *