टाउनशिप में आ रहे जंगली हाथी को रोकने की मांग

हरिद्वार:   हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन, एबु हिप एवं सीएफएफपी श्रमिक यूनियन एवं सेंट्रल फाउंड्री फोर्ज वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने वन विभाग कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और उप प्रभागीय वनाधिकारी पूनम कैंथोला को ज्ञापन देकर भेल टाउनशिप में जंगली हाथी के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान भेल श्रमिक नेता विकास ने कहा कि जंगली हाथी रोजाना एक ही मार्ग से भेल टाउनशिप में आता है और तोड़फोड़ करता है। पिछले दिनों हाथी ने सेक्टर-1 कई कर्मचारी आवासों, ट्रेनिंग स्कूल, शिवडेल स्कूल के पास तथा मेडिकल कालोनी के कई आवासों की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी मेडिकल कालोनी होते हुए सेक्टर-1 मस्जिद,सिंगल स्टोरी,पीठ बाजार के रास्ते से होते हुए सेक्टर-1 के मध्य में घुसता है तथा आवासों की तारबाड़,गेट आदि तोड़ देता है। हाथी के रोजाना कालोनी में आने से लोग अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। पूर्व में हाथी एक कर्मचारी व कई अन्य व्यक्तियों की जान ले चुका है। जिससे उपनगरी में दहशत का माहौल है। विकास सिंह ने कहा कि कई बार सूचना देने के बाद भी वन विभाग ने हाथी को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। जल्द से जल्द हाथी को चिह्नित कर उसे उपनगरी से कहीं दूर जंगल में छोड़ा जाये। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर हाथी को कालोनी में आने से रोकने के लिए कदम नहीं उठाए गए तो यूनियन पदाधिकारी तथा भेल कर्मचारी परिवार सहित वन विभाग कार्यालय पर धरना देंगे। इस अवसर पर विकास सिंह,रवि कश्यप,कुमुद कुमार श्रीवास्तव,अतुल मिश्रा,सचिन चौहान,राजकुमार,डीके दास,मोहित शर्मा,लक्ष्मी प्रसाद,बलवीर सिंह रावत, नवीन गिरी,सत्येंद्र प्रताप सिंह,अरविंद कुमार,अशोक सिंह ,भवानी प्रसाद,राजकुमार प्रजापति,रामअवध यादव,जितेंद्र सिंह,नवीन गिरी,मोहित शर्मा, जागेशचंद पाल,सतेंद्र सिंह,संजय सिंह,सुनील कुमार,सुमित गर्ग,प्रह्लाद चौहान,दिलीप दास, जयशंकर सिंह,इंद्रजीत यादव,अजय सिंह,चंद्रमोहन बघेल,अरुण चौधरी, बाबूराम,नवीन कुमार, संजय सिंह,अंशुमान मिश्रा,धर्मेश गुप्ता,मोहन,गुलशन गुप्ता आदि यूनियन पदाधिकारी उपस्थित थे।

सनातन परंपरांओं को आगे बढ़ा रहे हैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी,निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, आनन्द अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी,महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती,स्वामी शंकरानंद ब्रह्मचारी एवं स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंटकर उन्हें आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी संत महापुरूषों का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए चरण छूकर आशीर्वाद लिया। चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास में भेंट के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी को आशीर्वाद देते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नायब सिंह सैनी कुशल प्रशासक के रूप में हरियाणा का विकास करने के साथ सनातन परंपरांओं के संरक्षण संवर्धन में भी योगदान कर रहे हैं।अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संतों का बेहद सम्मान करने वाले नायब सिंह सैनी के रूप में हरियाणा को कुशल मुख्यमंत्री मिला है।सनातन परंपरांओं को आगे बढ़ाते हुए नायब सिंह सैनी हरियाणा को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को देश का सबसे विकसित राज्य बनाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत महापुरूषों के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के अनुरूप हरियाणा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का लक्ष्य है।

भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और कर्मयोग का महत्वपूर्ण स्रोत है श्रीमद् भागवत कथा-स्वामी ऋषि रामकृष्ण

हरिद्वार:  खड़खड़ी स्थित निर्धन निकेतन आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और कर्मयोग का महत्वपूर्ण स्रोत है। श्रीमद् भागवत कथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और लीलाओं का वर्णन करती है और धर्म, कर्म और प्रेम का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मन शुद्ध होता है और भगवान के प्रति प्रेम बढ़ता है। कथाव्यास महामंडलेश्वर स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से जीवन के सत्य और उद्देश्य को समझने में मदद मिलती है। कथा अच्छे कर्म करने और बुरे कर्मों से बचने की प्रेरणा देती है, जिससे जीवन सफल होता है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से यज्ञ के समान फल मिलता है। कथा के मुख्य यजमान नरेंद्र कपूर परिवार,ट्रस्टी विजय सिंगला,जीवन गोयल,ज्ञानचंद व फकीरचंद ने भागवत पूजन किया और कथाव्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संत प्रांश,नरेंद्र कपूर, राकेश कपूर,जीवन गोयल,विजय सिंगला,सुशील ढींगरा,राजेश शर्मा,मनोज,रजनी कुमार राजा, स्वामी राजेंद्रानंद,स्वामी रविदेव शास्त्री,महंत मोहन सिंह,महंत दुर्गादास, महंत तीरथ सिंह,स्वामी शिवम महंत, स्वामी हरिहरानंद,स्वामी दिनेश दास,स्वामी शिवानंद भारती सहित कई संत महंत और श्रद्धालु शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *