हरिद्वार। कुशवाहा क्षत्रिय समाज जनपद हरिद्वार के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए हैं। इस बार आम सहमति से प्रदीप सैनी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ रणजीत सिंह को सचिव और अनिल कुशवाहा को कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया है।
सामुदायिक केंद्र, सेक्टर 4 में आयोजित कुशवाहा क्षत्रिय समाज की बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से प्रदीप सैनी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रदीप सैनी का नाम समाज सेवा के क्षेत्र में काफी जाना-पहचाना है। वे लंबे समय से दिव्यांगों की सेवा में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त, वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भी जनसेवा के कार्यों में जुटे रहते हैं। भाजपा में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। इन्हीं कारणों से उन्हें एक बार फिर अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप सैनी ने कुशवाहा क्षत्रिय समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज ने उन पर विश्वास जताकर एक बार फिर समाज की सेवा करने का अवसर दिया है। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि उनके कार्यकाल में वे सदैव समाज के विकास और उत्थान के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी सदस्यों के सहयोग को आवश्यक बताया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि “एकजुट समाज ही विकास के नये आयाम स्थापित कर सकता है।”
इस अवसर पर डॉक्टर बी एल प्रसाद, आर के राम, रामानंद, अवधेश, विनोद, संग्राम सिंह, कामेश्वर, प्रशांत, अरविंद, जगदीश प्रसाद, ओम प्रकाश कुशवाहा, प्रदीप मेहता, गीता सैनी, रतन सिंह, हेम कुशवाहा, रमेश सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने तालियां बजाकर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर बी एच ई एल सैनी समाज के सचिव योगेश सैनी, पूर्व अध्यक्ष नरेश सैनी, निर्दोष सैनी और पूर्व सचिव रविंद्र सैनी भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *