हरिद्वार, 06 जुलाई 2025: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भोगपुर क्षेत्र में देर रात छापेमारी करवाई। इस दौरान अवैध खनन में लिप्त एक पोकलैंड, एक जेसीबी, दो 10-टायर डंपर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध खनन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।