हरिद्वार, 4 जुलाई 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हरिद्वार में आयोजित ‘विकास संकल्प पर्व’ में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेसियों का जत्था जैसे ही कार्यक्रम स्थल ऋषिकुल मैदान की ओर बढ़ा, पुलिस ने उन्हें चन्द्राचार्य चौक पर रोक लिया। विरोध कर रहे दर्जनों कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर बसों में भरकर कार्यक्रम स्थल से दूर छोड़ दिया। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के कारण कांग्रेसी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके। प्रदर्शनकारियों के रोके जाने से सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और उन्होंने वहीं बैठकर नारेबाजी की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *