श्यामपुर में यह भूमि विवाद वर्षों से चल रहा है और कानूनी अस्पष्टता के कारण अक्सर ऐसे टकराव होते रहते हैं

हरिद्वार: हरिद्वार के श्यामपुर गाँव में मंगलवार शाम को ज़मीन पर कब्ज़े को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें लाठी और फावड़ों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 मिनट के भीतर 11 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया।
शाम करीब 7:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम 112 को श्यामपुर में एक होटल के पास मारपीट की सूचना मिली। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शुरुआत में शांति बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन युवक ज़्यादा आक्रामक हो गए। बिगड़ते हालात देख, ‘ऑपरेशन लगाम’ के तहत घेराबंदी कर 11 युवकों को हिरासत में ले लिया गया।
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के अनुसार, गिरफ़्तार किए गए युवकों का विवादित ज़मीन से सीधा संबंध नहीं था। वे केवल माहौल खराब करने और शांति भंग करने की नीयत से वहां मौजूद थे। गिरफ़्तार किए गए लोगों में जावेद, शाकिब, आबिद, रिहान अहमद, महताब, कुर्बान और उस्मान शामिल हैं। सभी को मेडिकल परीक्षण के बाद धारा 170 BNS के तहत मामला दर्ज कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *