हरिद्वार। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में हरिद्वार ब्रांच ऑफ CIRC ऑफ ICAI ने एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य समाज सेवा और जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराना था।
ब्रांच चेयरमैन सीए चंद्रशेखर के नेतृत्व में, सीए गिरीश मोहन, सीए अनिल वर्मा, सीए हरी रतूड़ी, सीए अनिल जैन, सीए अतुल जिंदल, सीए राजीव शर्मा, सीए अंकुर अग्रवाल, सीए सुमित शर्मा, सीए अनमोल गर्ग, सीए वासु अग्रवाल, सीए अंकित वर्मा, सीए अर्पित वर्मा, सीए शुभम श्रीवास्तव सहित कई अन्य चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने शिविर में सक्रिय रूप से भाग लिया। मां गंगे ब्लड सेंटर के एन.एस. नेगी का विशेष सहयोग रहा, जिससे शिविर सुचारू रूप से संपन्न हो सका।
सीए अनमोल गर्ग ने बताया कि यह आयोजन पेशेवरों के सामाजिक योगदान का प्रतीक और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना। हरिद्वार ब्रांच भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *