हरिद्वार, 1 जुलाई 2025: समाज सेवा में अग्रणी संस्था रोटरी इंटरनेशनल में आज 1 जुलाई से नया वर्ष शुरू हो गया है और इसके साथ ही सभी शाखाओं में नई टीमों ने कार्यभार संभाल लिया है।
मंडल 3080 की कमान रुड़की निवासी रो. रवी प्रकाश ने औपचारिक रूप से संभाली है, जिसमें हरिद्वार से रो. पंकज पांडे मंडल सचिव के रूप में सहयोग देंगे।
हरिद्वार में रोटरी की सबसे पुरानी शाखा, रोटरी हरिद्वार (स्थापित 1962) में, रो. डॉ. आलोक सारस्वत ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण की है, जबकि रो. सक्षम पाठक को सचिव बनाया गया है।
गत वर्ष रोटरी हरिद्वार ने 1000 यूनिट रक्तदान, 2000 वृक्षारोपण, दो निर्धन बालिकाओं के विवाह, दो रोगियों की सर्जरी और एक बच्चे की शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। रोटरी परिवार ने नई टीम को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्यों की उम्मीद जताई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *