हरिद्वार: राज्य अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद का नाम नहीं बदला जाएगा।स्टेडियम का नाम पहले की तरह यथावत रहेगा। केवल स्टेडियम के परिसर का नाम योगस्थली रखा जाएगा।कुछ लोग इस पर बेफजूल की राजनीति कर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।रविवार को राज्य अतिथि गृह डामकोठी में श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो.धर्मेंद्र कुमार के साथ पत्रकार वार्ता के दौरान एससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि जो मान सम्मान देश की बेटी वंदना कटारिया को सरकार की ओर से मिला है,वह यथावत रहेगा।इस पर खेल मंत्री रेखा आर्य तक अपना बयान जारी कर चुके हैं। बावजूद इसके वंदना कटारिया के परिवार के साथ ही राज्य और देश को भ्रमित करने का काम कर खिलाड़ियों का मनोबल तोड़ने का काम किया जा रहा है। जो कि गलत है। पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया दलित की बेटी है। उस पर एक दल राजनीति करने में लगा है।स्टेडियम का नाम किसी भी सूरत में नही बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 14अप्रैल को हरिद्वार में डा.बीआर अंबेडकर समरसता स्मारक बनाने की घोषणा के बाद हरिद्वार में जमीन की तलाश की जा रही है। जिस पर दिव्य और भव्य समरसता स्मारक बनाया जाएगा। कहा कि प्रदेश में विभिन्न सरकारी संस्थानों में मौजूद भवनों का नाम भी महापुरुषों के नाम पर किए जा रहे हैं।श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो.धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि महापीठ शासनादेश जारी होने के बाद ही इस भ्रम की स्थिति को साफ करती आ रही है।लेकिन एक दल के लोग इसे राजनीतिक रूप देने में लगे हैं।सरकार दलितों के साथ खड़ी है।इस मौके पर राजेश गौतम,स्वराज सिंह,किशोर पाल आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *