हरिद्वार, रुड़की : पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में हुई।
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वे मजदूरी के लिए घर से बाहर गए थे, तभी गांव के ही समीर और अरशद उनके घर आए। उन्होंने उनकी नाबालिग बेटी को आधार कार्ड में उम्र बढ़वाकर कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
आरोप है कि इसके बाद समीर किशोरी को पहले अपने घर ले गया और फिर चाकू दिखाकर उसे रुड़की के एक होटल में ले गया। वहां दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से कई बार नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे और उसके भाई को किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी समीर और अरशद को स्वामी विवेकानंद कॉलेज जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *