हरिद्वार:  पंचायत भवन अजीतपुर में श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल, देहरादून द्वारा कैंसर जागरूकता शिविर और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने किया।
जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया और कहा, “स्वास्थ्य से बड़ा कोई धर्म नहीं है। अगर आपका स्वास्थ्य सही है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं।”
श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर के प्रति जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने तंबाकू और शराब के सेवन से बचने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह दी।
शिविर में, डॉक्टरों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें कैंसर से बचाव के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों से भी मुलाकात की और उनकी शिक्षा और पोषण के बारे में जानकारी ली।
शिविर में ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप, जिला पंचायत सदस्य सोहन वीर पाल, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र चौहान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *