श्रवण कुमार झा,मनीष सिंह,आनंद गोस्वामी, संतोष कुमार, कमल मिश्रा एवं विकास कुमार झा हुए सम्मानित

हरिद्वार में संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट ने होली के अवसर पर पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट की अध्यक्ष रंजीता झा ने मीडिया की बढ़ती उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में पत्रकारों का सम्मान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की दशा और दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
श्रीपंचमुखी हनुमान दुर्गा मंदिर में आयोजित इस समारोह में महंत मनकामेश्वर गिरी महाराज ने पत्रकारों को समाज का प्रहरी बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकार सरकार, प्रशासन और समाज की निगरानी करते हैं, इसलिए उनका सम्मान किया जाना चाहिए।
समारोह में श्रवण कुमार झा, मनीष सिंह, आनंद गोस्वामी, संतोष कुमार, कमल मिश्रा और विकास कुमार झा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के महासचिव पं. तरुण शुक्ला, अर्चना झा, संगीता बंसल, सुधा राठौड़, शीत झा और पुजारी प्रभु मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *