भगवानपुर:  स11 मार्च 2025, मंगलवार को भगवानपुर के ग्राम इब्राहिमपुर मसाही में जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह और मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने स्वामी धर्मानन्द वृद्ध आश्रम में स्पेलर प्लांट और स्पाइस ग्राइंडर प्लांट का उद्घाटन किया।
* ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत किया और गाँव की समस्याओं के बारे में बताया।
* जिलाधिकारी ने चकबंदी, पशु अस्पताल, पार्क, खेल मैदान, स्कूल और सड़क संबंधी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
* उन्होंने मसाले की मशीन से महिलाओं को रोजगार मिलने और गाँव को आदर्श गाँव बताते हुए ग्राम प्रधान और स्वयं सहायता समूहों की सराहना की।
* मुख्य विकास अधिकारी ने गाँव के सक्रिय स्वयं सहायता समूहों की प्रशंसा की और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
* स्वयं सहायता समूह की दस महिलाओं को सम्मानित किया गया और बायोगैस प्लांट तथा लेमन ग्रास प्लांट का निरीक्षण किया गया।
* इस कार्यक्रम में एसडीएम भगवानपुर जितेंद्र कुमार,पीडी केएन तिवारी, डीडीओ वेदप्रकाश, वित्तीय सहायक सुदेश कुमार आदि उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *