हरिद्वार।राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति ने मेरठ वाली धर्मशाला (चंदो देवी ट्रस्ट) की 3 अगस्त को हुई रजिस्ट्री को अवैध बताते हुए निरस्त करने की मांग की है।इस संबंध में समिति ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।समिति के अध्यक्ष महेश गौड़ ने आरोप लगाया कि ताज होटल/प्रसाद हेरिटेज द्वारा मेरठ वाली धर्मशाला को मेरठ भवन दिखाकर अवैध रजिस्ट्री करा ली गई है।चार पीढ़ी से प्रबंधन देख रहीं विधवा प्रबंधक शोभा शर्मा को पिछले डेढ़ माह से कथित गुंडों के जरिए प्रताड़ित कर खाली करने की धमकी दी जा रही है।महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि 1995 में भी इसी धर्मशाला के विवाद में तत्कालीन प्रबंधक राम प्रकाश शर्मा (पत्रकार) का अपहरण और हत्या कर दी गई थी।उनका शव धनौरी-कलियर नहर पटरी पर मिला था।तब से शोभा शर्मा प्रबंधन देख रही हैं। भूमाफियाओं ने अवैध रूप से गार्ड बैठा दिए हैं और यात्रियों को आतंकित किया जा रहा है,जबकि मामला जिला न्यायालय और उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।कोषाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने चेतावनी दी कि 3 दिन में जांच कर रजिस्ट्री निरस्त नहीं हुई तो सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर विशाल धरना होगा।उन्होंने शोभा शर्मा और परिवार को सुरक्षा देने की मांग भी की।ज्ञापन देने वालों में संजय त्यागी,विजय भंडारी,योगी गणेश नाथ,रमेश कुमार मिड्ढा,स्वामी गणेश दास और शोभा शर्मा मौजूद रहीं।

