हरिद्वार के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। परिसर में ठहरी पीएसी प्लाटून के बाथरूम के पास बने भवन का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिसकी चपेट में आने से एक पीएसी जवान मलबे में दब गया।
घटना की सूचना मिलते ही कलियर पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद जवान को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

