September 28, 2026

जिला योजना की धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय समय पर करें: जिलाधिकारी

​हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में विकास योजनाओं, जिला योजना और मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को जिला योजना के तहत स्वीकृत बजट को समय से 100% व्यय करने और धीमी गति वाले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, ‘यूकेगेम्स पोर्टल’ पर सभी सरकारी परिसंपत्तियों (Assets) का विवरण जल्द से जल्द अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

​ हरिद्वार में 30 सितंबर को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

​हरिद्वार: कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा 30 सितंबर 2026 को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में सिस्कोल, एसआईएस सिक्योरिटी, पुखराज हेल्थकेयर सहित कई निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। मेले में 18 से 40 वर्ष की आयु के उत्तराखंड के स्थायी निवासी (योग्यता: हाईस्कूल से स्नातकोत्तर एवं आईटीआई) भाग ले सकते हैं।

​ कुंभ मेला 2027 की तैयारियों में तेजी, सीसीटीवी और थर्ड पार्टी जांच के निर्देश

​हरिद्वार: कुंभ मेलाधिकारी सोनिका ने मेला नियंत्रण भवन में अधिकारियों की बैठक लेकर कुंभ कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में चल रहे सभी स्थायी व अस्थायी निर्माण कार्यों की थर्ड पार्टी गुणवत्ता जांच कराई जाए और कार्यस्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से निरंतर निगरानी रखी जाए। साथ ही अस्थाई पार्किंग व शिविर स्थलों की सफाई एवं समतलीकरण कार्य से पहले और बाद में ड्रोन वीडियोग्राफी कराना अनिवार्य किया गया है।

​ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई; तेल और आइसक्रीम के नमूने लिए

​हरिद्वार: जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने नगर निगम क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा के नेतृत्व में टीम ने भीमगोड़ा और कनखल से सरसों के तेल के नमूने तथा रेलवे रोड स्थित प्रतिष्ठान से आइसक्रीम का सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा। आवश्यक अभिलेख (पेयजल व मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट आदि) प्रस्तुत न करने पर संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *