September 26, 2026

हरिद्वार:  मुख्य नगर आयुक्त नन्दन कुमार को महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने शहरहित में कई सुझावों को लेकर सौंपा पत्र। वार्डो में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाए जाने सहित कूड़ा निस्तारण गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाए जाने की रखी मुख्य मांग। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने आज मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए उनसे शहर के तिराहे चौराहे डिवाइडरों पर सर्विस लेन हाइवे पर टूटे गिरते राहगीरों की जान जोखिम में डालते अवैध होर्डिंग पर कार्यवाही की मांग की । सुनील सेठी ने बताया कि जरा सी बारिश तूफान के समय कई पोल होर्डिंग जनता राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन सकते है बिना राजस्व दिए जगह जगह लगाए गए अवैध होर्डिंग राहगीरों के लिए बड़ा खतरा है जिन्हें हटाए जाने के लिए निगम को कार्यवाही करनी चाहिये। साथ ही शहर में जगह जगह आवरा पशुओं से रास्ता अवरुद्ध होने के साथ साथ स्कूली बच्चे बुजुर्ग महिलाएं चोटिल हो रही है राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है हरकी पोड़ी,भीमगोड़ा खड़खड़ी, भूपतवाला , सप्तऋषि , कनखल तक अवारा पशुओं से जनता परेशान है जिसका स्थाई समाधान जरूरी है। दूसरा विषय सुनील सेठी ने वार्डो में बढ़ती जनसंख्या निर्माण के आधार पर सफाई कर्मचारियों एवं कूड़ा निस्तारण गाड़ियों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग भी रखी क्योंकि कुछ जगह वार्ड बड़े है वहा सफाई कर्मचारियों को ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ती है कूड़े की गाड़ी को भी कई बार दो से तीन चक्कर लगाने के बाद भी दिक्कत होती है इसलिए वार्डो की जनसंख्या एवं यात्री बाहुल्य क्षेत्रों में गाड़ी सहित कर्मचारियों की संख्या बढ़ाया जाना अति आवश्यक है । इस अवसर पर मुख्य रूप से भगीरथ प्रजापति रवि बांगा, लाल जी यादव, देवेंद्र गोयल,सोनू चौधरी, अभिनव कुमार, राकेश सिंह उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *