September 24, 2026

आरएसएस नेता सुरेश भैय्याजी जोशी ने सतपाल महाराज को दी जन्मदिन की बधाई

हरिद्वार: आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक और पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी आवास पर जाकर उन्हें 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

हरिद्वार पुलिस ने ३२ किलो गांजे के साथ ३ तस्करों को पकड़ा

हरिद्वार: कनखल पुलिस ने बैरागी कैंप मार्ग पर गश्त के दौरान तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके पास से ३२ किलो गांजा बरामद किया। आरोपी इसे ट्रॉली बैग और कट्टे में एक-एक किलो के पैकेट बनाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेस क्लब में १० किलोवाट के सौर ऊर्जा प्लांट का लोकार्पण

हरिद्वार: राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने अपनी सांसद निधि से हरिद्वार प्रेस क्लब में स्थापित १० किलोवाट के सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन किया। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। डॉ. सैनी ने सौर ऊर्जा को बिजली बचत का बेहतरीन जरिया बताते हुए लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

विधायक से अभद्रता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

हरिद्वार: विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट और अभद्रता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मेयर अनिता शर्मा के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला और सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

यूपीआई पर शुल्क लगाने के विरोध में उतरे हरिद्वार के व्यापारी

हरिद्वार: ₹२,००० से अधिक के यूपीआई भुगतान पर ४ प्रतिशत एमडीआर लगाने के विरोध में डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ने ज्वालापुर में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने इसे अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए २ अक्टूबर को यूपीआई भुगतान न लेने तथा साउंड बॉक्स और स्कैनर पर काला कपड़ा बांधकर विरोध जताने की अपील की।

कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मेयर और शहरी विकास सचिव की समीक्षा बैठक

हरिद्वार: आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मेयर किरण जैसल ने शहरी विकास सचिव नितेश झा के साथ बैठक की। इसमें नगर निगम क्षेत्र की सड़कों, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी और सफाई व्यवस्था को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

विद्या भारती २५ सितंबर को कराएगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन

हरिद्वार: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के १५० वर्ष पूरे होने पर विद्या भारती २५ सितंबर को देशभर में सामूहिक गायन ‘नमामि भारत’ का आयोजन करने जा रही है। उत्तराखंड में १३ जिलों के केंद्रों पर २ लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है, जिसे विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी है।

पंजाबी महासभा ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किया प्रदर्शन

हरिद्वार: उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संरक्षक व विधायक तिलकराज बेहड़ से हुई मारपीट के विरोध में संगठन ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

वरिष्ठ नागरिकों ने रेल किराए में रियायत की पुनर्बहाली के लिए सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार: ‘कॉन्फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटिजन एसोसिएशन ऑफ देवांचल’ ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर कोविड के समय बंद की गई वरिष्ठ नागरिकों की रेलवे किराया छूट को दोबारा शुरू करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर वरिष्ठ नागरिक संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

उत्तराखंड के २०,०६७ आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा ‘आंगन का मिलन’

देहरादून: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय समीक्षा बैठक में बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश के २० हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके माध्यम से महिलाओं और बच्चों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *