September 23, 2026

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कुष्ठ रोगियों के कल्याण हेतु अंतरविभागीय बैठक आयोजित

संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए

हरिद्वार, 21 सितंबर 2026

     जनपद हरिद्वार में आज मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कुष्ठ रोगियों के कल्याण एवं पुनर्वास से संबंधित एक अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कुष्ठ रोगियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विस्तार से चर्चा की गई।
        बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कुष्ठ रोगियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, पात्र लाभार्थियों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, तथा उनके बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी पात्र रोगियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने के लिए विभागवार कार्ययोजना से लाभान्वित किया जाए।
     मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों के अनुरूप समयबद्ध कार्रवाई करते हुए पात्र कुष्ठ रोगियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें।
      बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह,जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया,सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *