September 22, 2026


भूपतवाला। राठी चौक स्थित श्री गंगा व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। मंडल में विकल राठी को अध्यक्ष, पुरन पांडेय को महामंत्री तथा देव माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल, वरिष्ठ मार्गदर्शक मंडल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, कानूनी सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंडल ने व्यापारियों के हितों, संगठन की मजबूती तथा क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया है।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट अतिथियों एवं संत-महात्माओं की उपस्थिति भी दर्ज की गई। मंडल पदाधिकारियों ने व्यापारियों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *