कुमाऊँ मंडल में भारी से बहुत भारी वर्षा के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंडल के सभी छह जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने और पीडब्ल्यूडी, एनएच, बिजली व पेयजल जैसी सभी कार्यदायी संस्थाओं को अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिए हैं। संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी और पर्याप्त मैनपावर तैनात करने तथा भूस्खलन व नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने को कहा गया है। आयुक्त ने जनता से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा न करने की अपील भी की है।