उत्तरी हरिद्वार के चर्चित स्वामी देवानंद ट्रस्ट योग आश्रम (अमेरिकन आश्रम) विवाद में आवाहन अखाड़े ने नया दावा ठोका है। अखाड़े के श्रीमहंत गोपाल गिरी ने स्पष्ट किया कि स्वामी देवानंद आवाहन अखाड़े के संत थे, इसलिए परंपरा अनुसार इस आश्रम की भूमि व संपत्ति पर केवल आवाहन अखाड़े का अधिकार है। उन्होंने भू-माफियाओं द्वारा संपत्ति बेचने के प्रयासों का विरोध करते हुए कहा कि अखाड़ा जल्द ही जिलाधिकारी व एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगा। साथ ही चेतावनी दी कि समाधान न होने पर साधु-संत कड़ा विरोध करेंगे, जिससे आगामी अर्धकुंभ मेला प्रभावित हो सकता है।