October 16, 2026


​29 अगस्त 2026 (शनिवार) को राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर ‘इण्डियन ईरा, जगजीतपुर, कनखल’ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन डिस्ट्रिक्ट वुशू एसोसिएशन (हरिद्वार), डायनेमिक स्पोर्ट्स एकेडमी (मिसरपुर) तथा जन अधिकार अभियान (उत्तराखंड) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।
​कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी और हॉकी के जादूगर परम श्रद्धेय मेजर ध्यानचंद जी की प्रेरणा से खेलों को बढ़ावा देने तथा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया जाएगा।
​आयोजन से जुड़े प्रमुख व्यक्ति व अतिथि:
​मुख्य अतिथि: श्री आदेश चौहान जी (माननीय विधायक, रानीपुर)
​अध्यक्षता: श्री जगदीश लाल पाहवा जी (अध्यक्ष)
​विशिष्ट अतिथि: डॉ० विशाल गर्ग जी (समाजसेवी)
​संरक्षक: डॉ० राधिका नागरथ (डिस्ट्रिक्ट वुशू एसोसिएशन)
​संयोजिका / सचिव: आरती सैनी (डिस्ट्रिक्ट वुशू एसोसिएशन)

Enter Title

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *