August 27, 2026

हरिद्वार: नेपाल में आई भीषण जल त्रासदी के मृतकों की आत्मा की शांति और फंसे लोगों की राहत के लिए राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में रानीपुर स्थित श्री गुरुनानक देव जी घाट पर मां गंगा में दीपदान कर सामूहिक प्रार्थना की। ज्ञानी सोहन सिंह जी द्वारा अरदास के बाद सुनील सेठी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत हृदय विदारक बताया और अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों के मोक्ष की कामना की।

​इस अवसर पर महासभा के संरक्षक हरमोहन तनेजा एवं प्रदेश महामंत्री हरविंद्र सिंह विक्की ने दीपदान कर प्रकृति के साथ छेड़छाड़ न करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष सतनाम सिंह, सतवंत सिंह, प्रदेश सचिव वरुण भाटिया, प्रदेश सचिव अजय अनेजा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज महंत, गिरीश भाटिया, सरदार इकबाल सिंह, संजीव सहगल, राजकुमार वाधवा, समय सिंह यादव, हरदीप सिंह, सतनाम भाटिया, जे.के. मोंगा, प्रेम प्रकाश वर्मा, हरीश भाटिया, महेंद्र सिंह चावला, अजय वाधवा, पंकज माटा, रवि बांगा, सोनू चौधरी, राकेश सिंह, लक्की अनेजा, अमित अरोड़ा, रवि अरोड़ा, अमृत पाल सिंह और हरविंद्र सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *