हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को मंडी बोर्ड की आय के 175 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पूरा करने, स्वीकृत बजट को समय पर खर्च करने और ई-नाम, कोल्ड स्टोरेज व किसान कल्याण योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।