August 15, 2026


हरिद्वार। 80वें स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जनपद हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जिले के सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
एसएसपी के निर्देश के बाद एसएसबी, सीआरपीएफ और बीडीएस की संयुक्त टीमों ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में गहन तलाशी ली। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई। बम निरोधक दस्ते ने भी विभिन्न संदिग्ध स्थानों का निरीक्षण किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने आमजन से पुलिस की जांच में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन यातायात और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *