August 13, 2026

देहरादून। जनपद देहरादून में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने और प्रमुख पर्यटन स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हाई डेफिनेशन पीटीजेड (PTZ) कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में शुरू की गई इस पहल के तहत संवेदनशील क्षेत्रों में 24×7 रियल-टाइम निगरानी की व्यवस्था की गई है।

​प्रारंभिक चरण में सहस्त्रधारा के कार्लीगाड़ और गुच्चूपानी में कैमरे चालू कर दिए गए हैं, जबकि मालदेवता में स्थापना कार्य गतिमान है। इन कैमरों का सीधा एक्सेस जिला आपदा परिचालन केंद्र (कंट्रोल रूम) से जोड़ा गया है। इससे जलस्तर में अचानक वृद्धि या किसी भी आपात स्थिति में अर्ली अलर्ट प्राप्त कर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने में मदद मिलेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *