भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पिनरौ स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र ‘छोटा कैलाश मंदिर’ के सौंदर्यीकरण और पुनर्निमाण कार्यों का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत इस मंदिर को पर्यटन और धार्मिक आकर्षण के रूप में विकसित करने के लिए 2.65 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से 1 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है। कार्यदायी संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के माध्यम से मंदिर तक जाने वाले पैदल मार्ग को दुरुस्त करने, पारंपरिक शैली के प्रवेश द्वार, रेलिंग, धर्मशाला और परिसर की दीवारों के सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों ग्रामीणों ने मंत्री का ढोल-नगाड़ों एवं फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *