​नैनीताल जिले में 8 से 16 अगस्त तक एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत ग्रामीण, नगरीय और वन क्षेत्रों के मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों

तथा राजमार्गों के आसपास बिखरे कूड़े और सिंगल यूज़ प्लास्टिक को एकत्रित कर उसका सुरक्षित निस्तारण किया जा रहा है। शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक भागीदारी के साथ इस अभियान का शुभारंभ हुआ। इस पहल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला व युवक मंगल दलों, एनसीसी, एनएसएस और आमजन का सक्रिय सहयोग लिया जा रहा है, ताकि पूरे जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *