हरिद्वार। जड़ी-बूटी दिवस के अवसर पर हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने योगभवन पतंजलि योगपीठ पहुंचकर आचार्य बालकृष्ण को जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सुब्बा ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण महाराज ने आयुर्वेद,योग,जड़ी-बूटी विज्ञान तथा प्राकृतिक चिकित्सा के संरक्षण,संवर्द्धन एवं वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया है। उनके अथक परिश्रम,दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्राचीन वैदिक ज्ञान के पुनर्जागरण के प्रयासों ने भारत सहित विश्वभर में करोड़ों लोगों को स्वस्थ,प्राकृतिक एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है।उन्होंने ईश्वर से आचार्य बालकृष्ण के उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु,असीम ऊर्जा एवं मानव सेवा के कार्यों में निरंतर अग्रसर रहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए कहा कि उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन समाज को स्वस्थ,समृद्ध,आत्मनिर्भर एवं संस्कारित भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रेरित करता रहेगा।ट्रस्ट ने जन सामान्य से आयुर्वेद एवं औषधीय पौधों के संरक्षण,संवर्द्धन तथा दैनिक जीवन में उनके उपयोग को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया।इस दौरान ट्रस्ट की संरक्षक गोदावरी थापली,पूर्व राज्यमंत्री सारिका प्रधान,उपाध्यक्ष प्रमिला खत्री,बालकृष्ण बराल,माया पंवार,सीता शर्मा,सुनीता छेत्री,शांति गुरुंग,संध्या थापा, घनीमाला ठकुरी,नरेंद्र खत्री,नीलकमल चंद आदि शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *