हरिद्वार:
श्रावण कांवड़ मेला-2026 के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात डायवर्जन को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, तकनीकी संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक शैक्षणिक अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवकाश के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी शिक्षण संस्थान नियमित रूप से ऑनलाइन शिक्षण कार्य संचालित करेंगे। सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्राचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।