हरिद्वार (02 अगस्त 2026):
कांवड़ यात्रा 2026 के चौथे दिन हरिद्वार में शिवभक्तों का भारी जनसैलाब देखने को मिला। पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चौथे दिन 31 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। इसके साथ ही, यात्रा की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 76 लाख 85 हजार कांवड़िए गंगाजल ले जा चुके हैं।
बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्थाओं पर पैनी नजर बनाए हुए है। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख स्नान घाटों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण यात्रा के लिए निर्धारित मार्गों और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।