नैनीताल:
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में सुखाताल झील परिसर में सफाई अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान झील और आसपास के क्षेत्र से प्लास्टिक, कांच की बोतलें और कचरा एकत्र किया गया।
सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी के अनुसार, पूर्व में झील के रख-रखाव, प्रकाश व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के संबंध में नगर पालिका और जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया था।
इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 350 छात्रों, झील विकास प्राधिकरण, नगर पालिका और वन विभाग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।