भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में BSNL, Jio, Airtel, Vodafone Idea और Indus Towers के प्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के शैडो क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी सुधारने के लिए 15 दिनों के भीतर संयुक्त सर्वे कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। नेटवर्क न होने से MMS मैसेज मॉनिटरिंग और ‘दीनदयाल अंत्योदय योजना’ जैसे सरकारी पोर्टलों और ऐप्स के संचालन में भारी बाधा आ रही है। इसके साथ ही, हल्द्वानी से भुजियाघाट-नैनीताल मार्ग और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर निर्बाध नेटवर्क उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *