हरिद्वार: कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस पार्टी जनपदभर में जागरूकता अभियान चलाएगी। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर एक माह तक बूथ स्तर तक युवाओं से संवाद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से वर्षों तक मेहनत करने वाले युवा हताश हो रहे हैं और कई मामलों में आत्महत्या जैसे कदम भी उठा रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने सरकार पर पेपर लीक रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि शिक्षा पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है और बाजारीकरण के कारण व्यवस्था प्रभावित हुई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सोम त्यागी और मनोज सैनी ने भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरक्षण व्यवस्था पर आघात का आरोप लगाया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *