August 11, 2026

हरिद्वार। सिद्धपीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनकी माता स्वर्गीय हीराबेन मोदी की जयंती भी श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के तहत साधु-संतों को भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा, फल एवं वस्त्र भेंट किए गए। मंदिर संचालक भक्त दुर्गादास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है।
मंदिर परिसर में रामायण पाठ, कन्या पूजन, हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने देश की सुख-समृद्धि और प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *