हरिद्वार। आध्यात्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1-द हार्ट’ की टीम ने हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचकर देश के प्रतिष्ठित संतों से आशीर्वाद लिया। फिल्म के मुख्य अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता (निवासी देहरादून), अभिनेत्री संस्कृति जयाना (सत्यभामा का किरदार) और निर्माता साजन राज कुरूप ने योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी तथा परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की।
सभी संतों ने भारतीय संस्कृति को बड़े पर्दे पर लाने के इस प्रयास की सराहना की और फिल्म की सफलता की कामना की। अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता ने उत्तराखंड को अपनी जन्मभूमि बताते हुए यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रति अपनी आस्था जताई। उन्होंने टीम के साथ गंगा आरती और गंगा स्नान में भी भाग लिया।