August 27, 2026

हरिद्वार, 19 मई।

सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाले की मौजूदा जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने पटवारी, कानूनगो और तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों और भूमाफियाओं की मिलीभगत के कारण ही यह करोड़ों का घोटाला हुआ है, और अब दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

​रमेश जोशी ने जनहित में इस घोटाले की दोबारा विस्तृत जांच कराने और घोटाले की करोड़ों की राशि की रिकवरी करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने मांग की कि निष्पक्ष जांच के लिए वर्षों से हरिद्वार जिले में जमे आरोपी अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला दूसरे जिलों में किया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिले में बाहर रहने वाले लोगों की जमीनों पर कब्जों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिनमें पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

23 मई को धरना प्रदर्शन की चेतावनी:

प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने एलान किया कि भूमि घोटाले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता आगामी 23 मई को राजस्व परिषद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *